फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the government did not order, then action should be taken against the officers who promoted it

सरकार ने नहीं दिया आदेश तो इसे प्रचारित करने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई

Wed, 25 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
If the government did not order, then action should be taken against the officers who promoted it
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुधवार को डीएम के माध्यम से राज्यपाल को पत्रक सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से राशन कार्ड सरेंडर और उसकी बाजार मूल्य से वसूली के आदेश पर यू-टर्न और इसे प्रचारित-प्रसारित करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि बिना सरकार के आदेश के राशन कार्ड सरेंडर और निशुल्क राशन के मूल्य की बाजार भाव से वसूली को मीडिया में प्रचारित करने के मामले की जांच कराई जाय। यदि सरकार ने इस तरह का आदेश नहीं दिया था तो इस आदेश को प्रचारित प्रसारित करने वाले दोषी अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर ने कहा कि सरकार चुनाव के समय फ्री के राशन के नाम पर वोट लेती है और बाद में रिकवरी की बात करती है। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कहा बीजेपी सरकार यू-टर्न वाली सरकार है। इस मौके पर मुन्नू यादव, अरविंद पांडेय, कैप्टन अशोक वर्मा, शीला भारती, देवमुनि राजभर, अहेमर वकार, सोनू प्रजापति, रियाजुल हसन, शंभू शास्त्री, राजदेव कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed