फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If some are not named in the list, then someone's vote was cast first.

कुछ का सूची में नाम नहीं तो किसी का पहले पड़ गया था वोट

Mon, 07 Mar 2022 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
If some are not named in the list, then someone's vote was cast first.
मतदान के दौरान सोमवार को कई ऐसे मतदाता मतदान मिले जिन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान किया था लेकिन इस बार मतदाता सूची में उनका नाम नहीं था। वहीं कुछ ऐसे भी मतदाता मतदाता रहे जिनका मतदान पहले हो चुका था। ऐसे मतदाताओं ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मुबारकपुर नगर के मोहल्ला पुरा दीवान निवासी जैनुल आब्दीन पुत्र अफजाल अहमद ने बताया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान किया था लेकिन इस बार मतदाता सूची में नाम न होने के कारण वह मतदान से वंचित रह गए। इसी मुहल्ले के तारिक जमाल पुत्र फैजान अहमद ने बताया कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था। ग्राम पंचायत शाहगढ़ पर बूथ संख्या 197 पर मतदान करने पहुंचे रामकेश गुप्ता पुत्र चंद्रिका गुप्ता ने बताया कि वे मतदान करने गए तो पता चला कि निर्वाचक नामावली में उनके नाम के सामने दर्शाया गया है कि बैलेट पेपर से उनका वोट पोल हो चुका है। जबकि वह नौकरी नहीं करते हैं बल्कि परिवार का भरण पोषण करने के लिए ठेले पर सब्जी बेचते हैं।
विज्ञापन

मुबारकपुर नगर के मोहल्ला पुराखिजिर निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र शमीम ने बताया कि वह मतदान करने पहुंचे तो पता चला कि उनका मत पहले ही पोल हो चुका है। इसकी वजह से पीठासीन अधिकारी ने उन्हें लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूढ़नपुर : मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण अतरौलिया विधानसभा कुछ बूथों पर मतदाता परेशान रहे। मतदान से वंचित रहे ऐसे मतदाताओं ने शिकायत भी दर्ज कराई। सरैया गांव की दीपिका पांडेय ने बताया कि पिछले चुनाव में मतदान किया था लेकिन इस बार मतदाता सूची में नाम नहीं है। मनोरमा पांडेय ने बताया कि मेरा नाम वोटर लिस्ट से गायब रहा जिससे मतदान नहीं कर सके। रायपुर खुरासिन के सत्तार ने बताया कि इस बार मेरा नाम मतदाता सूची में नाम नहीं होने से मतदान नहीं कर सके। बताया हमारे गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों का नाम सूची से गायब है। इस संबंध में एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। यह जांच का विषय है कि किन कारणों से लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब है।
सगड़ी : सगड़ी विधानसभा के इसरापार, रामगढ़ गांव में कई ऐसे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से नाम गायब था जो बहुत दिनों से मतदान करते चले आ रहे हैं। नाम न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। शारदा देवी, दीपक पुत्र रघुनाथ, इब्राहिम पुत्र सलीम पबारु पासवान मनीष, रामचंदर सहित दर्जनों लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब था। यही स्थिति नगर पंचायत जीयनपुर के कई बूथों पर थी।
फूलपुर : फूलपुर-पवई विधान सभा क्षेत्र में कई बूथों पर वोटर लिस्ट से नाम गायब होने के मामले सामने आए। मतदाता सूची में नाम न होने के कारण बैरंग लौट आए। वोटरों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को खूब कोसा। जाहिर है कि मतदाता पुनरीक्षण के दौरान लापरवाही बरती गई। जगदीशपुर, माहुल, लोनियाडीह और फूलपुर नगर में काफी लोगों के नाम गायब थे। लोनियाडीह गांव निवासी मोहम्मद दानिश ने बताया कि साजिश के तहत नाम कटवाए गए है। स्थानीय बीएलओ के मुताबिक नगर में सिर्फ मृतक मतदाता और जिन बालिकाओं की शादी हो चुकी है उन्ही लोगो का नाम सूची से हटाया गया था।

अमिलो : मुबारकपुर के बूथ संख्या 197 शाहगढ़ पर मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे रामकेश गुप्ता पुत्र चन्द्रिका गुप्ता का निर्वाचक नामावली में उनके नाम के सामने दर्शाया गया है कि उनका बैलेट पेपर से वोट पोल हो चुका है। जबकि वह किसी विभाग में नौकरी नहीं करते। इसी प्रकार मोहल्ला पुराखिजिर निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र शमीम जब अपना वोट पोल करने पहुंचा तो लिस्ट में वोट पहले ही पोल हो चुका था। पुरा दिवान निवासी जैनुल आब्दीन पुत्र अफजाल अहमद, तारिक जमाल पुत्र फैजान अहमद ने बताया कि उसका नाम इस बार निर्वाचक नामावली में नहीं है। इससे पहले वोट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed