{"_id":"60f9a63e8ebc3e6d870802c4","slug":"if-immunity-is-weak-then-be-alert-third-wave-is-coming-azamgarh-news-vns6018968168","type":"story","status":"publish","title_hn":"इम्युनिटी कमजोर है तो हो जाएं सतर्क, आ रही तीसरी लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इम्युनिटी कमजोर है तो हो जाएं सतर्क, आ रही तीसरी लहर
विज्ञापन
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में कमजोर इम्युनिटी वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन व इम्युीनिटी बूस्ट करने के उपाय करना जरूरी है। तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक है, लेकिन कमजोर इम्युनिटी वाले भी चपेट में आ सकते हैं।
पूर्व सीएमओ व जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एके मिश्रा का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर कमजोर इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) वालों के लिए खतरनाक है। ऐसे में सावधानी जरूरी है। तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक बतायी जा रही है, लेकिन बच्चों के साथ ही यह उन्हें भी अपनी चपेट में ले सकता है, जिनकी इम्युनिटी कमजोर है। अगस्त माह में तीसरी लहर के आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अभी से कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। इसके साथ ही खानपान पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। भोजन में उन चीजों का प्रयोग अभी से बढ़ा दें, जिनसे इम्युनिटी मजबूत होती है। इसमें दूध, दही, अंडा के अलावा हरी सब्जी आदि का प्रयोग लाभदायक होगा। तेल-मसाला से दूरी बनाए रखें। सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लेकर दवाओं का प्रयोग करें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें। यदि जाना जरूरी हो तो मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन अवश्य करें। डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि सावधानी ही सुरक्षा है। ऐसे में गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने के साथ ही कोरोना का टीका भी केंद्रों पर पहुंच कर लगवा लें। कोरोना का टीका इम्युनिटी को मजबूत करने में सहायक है। किसी भी तरह की लापरवाही तीसरी लहर में भारी पड़ सकती है।