फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If DJ plays loudly, action will be taken, notice issued

Azamgarh News: तेज आवाज में डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, नोटिस जारी

Sun, 11 Feb 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
If DJ plays loudly, action will be taken, notice issued
न्यायालय के दिशानिर्देशों के अनुपालन की कवायद में पुलिस जुट गई है। तेज आवाज में डीजे या लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं रात 10 से सुबह छह बजे तक तो डीजे या लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बाबत कोतवाली में शनिवार को डीजे व लाउडस्पीकर संचालकों की बैठक हुई। इसमें पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में आयोजित हुई बैठक में कोतवाल शशीमौली पांडेय ने कहा कि आगामी 22 फरवरी से नौ मार्च तक यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रस्तावित है। इस दौरान डीजे व लाउडस्पीकर तेज आवाज में बजाने की ज्यादा शिकायतें आती है। इसे देखते हुए व न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर डीजे व लाउडस्पीकर संचालकों के बीच बैठक कर उन्हें जरूरी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर नोटिस भी जारी की गई। इसमें सार्वजनिक स्थान पर लाउडस्पीकर 75 डीबी से अधिक न हो, किसी भी तरह की व्यक्तिगत ध्वनि भी पांच डीबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और निजी स्थान से बाहर नहीं निकलनी चाहिए। इसके साथ ही रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक हर प्रकार के ध्वनि उपकरणों को बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने डीजे व लाउडस्पीकर संचालकों को निर्देश किया कि यदि कहीं से भी शिकायत आती है तो संबंधित संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed