फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If attendance is less than 75% then you will not get the admit card for board exam

Azamgarh News: उपस्थिति 75 फीसदी कम हुई तो बोर्ड परीक्षा का नहीं मिलेगा प्रवेश पत्र

Thu, 21 Aug 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
If attendance is less than 75% then you will not get the admit card for board exam
आजमगढ़। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को नियमित स्कूल आना अनिवार्य होगा। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। जिन विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति का रिकॉर्ड ठीक नहीं होगा। उन्हें 2026 की बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र बनने का अधिकार भी नहीं मिलेगा। जिले में यूपी बोर्ड की ओर से संचालित 26 राजकीय, 97 वित्तपोषित और 683 वित्तविहीन माध्यमिक व इंटर कॉलेज हैं।
विज्ञापन

पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारने और छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एक जुलाई से माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली शुरू की गई है। डीआईओएस उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छात्र छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति प्रतिदिन ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित मान्यता प्राप्त हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज को प्रतिदिन प्रथम कक्षा में उपस्थिति दर्ज करना होगी जो विद्यालय ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिन छात्रों की व्यक्तिगत हाजिरी 75 प्रतिशत से कम होगी उन्हें 2026 में होने वाली परीक्षा में बैठने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं जिन विद्यालयों की कुल उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित भी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed