फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If anybody try to woo voters, will be sent to jail

वोटरों को लुभाने का प्रयास किया तो जाएंगे जेल

Fri, 09 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
If anybody try to woo voters, will be sent to jail
अतरौलिया/ठेकमा। पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम राजेश कुमार और एसपी अधीक्षक सुधीर सिंह ने अतरौलिया क्षेत्र के सबसे ज्यादा आबादी वाले गांव लोहरा में आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 प्रोटोकाल के पालन के लिए प्राथमिक विद्यालय पर प्रत्याशियों के साथ खुली बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत चुनाव संपन्न होना है। इसका शत प्रतिशत पालन होना जरूरी है। कोई भी प्रत्याशी जिसके पास असलहे हो या अपराधिक इतिहास हो ऐसे लोग चुनाव नहीं लड़ सकते। कोई भी प्रत्याशी किसी वोटर को लुभाने का प्रयास नहीं करेगा।अचार संहिता का पालन करते हुए वोटर के बीच जाएं। किसी भी प्रकार का भय ना उत्पन्न हो। इसके लिए वोटरों को भी जागरूक होना पड़ेगा। लोग निर्भीक होकर मतदान करें अगर कहीं भी कोई परेशानी आए उसके लिए अधिकारियों के नंबर पर संपर्क करें। संवेदनशील बूथों को चिन्हित कर निगरानी की जा रही है। प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। मतगणना स्थल रामनाथ धनंजय कॉलेज का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि बांस बल्ली के सहारे पूरी तरह से बैरिकेडिंग होनी जरूरी है। कमरे में सीसीटीवी तथा लाइट की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। मतदान कर्मचारियों के लिए रहने तथा शौचालय, पानी की व्यवस्था भी ठीक होनी चाहिए। इस मौके एसडीएम बूढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह, सीओ महेंद्र शुक्ला, तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी पंकज पांडेय आदि थे। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बजौनपुर बार्डर पर बरदह और गौराबादशाहपुर की पुलिस ने संयुक्त रुप से गाड़ियों की सघन जांच की। लोगों को बताया कि बिना मास्क की गाड़ी न चलाएं। अन्यथा उसके खिलाफ ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed