फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Identify new areas for tourism and culture development: DM

पर्यटन व संस्कृति विकास के लिए नए क्षेत्रों की करें पहचान : डीएम

Thu, 28 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Identify new areas for tourism and culture development: DM
डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद आजमगढ़ का गठन किये जाने के सम्बन्ध में बैठक की गयी। जिलाधिकारी ने पर्यटन सूचना अधिकारी को निर्देश दिया कि जिला सूचना अधिकारी, स्थानीय लोगों एवं गजेटियर के माध्यम से पर्यटन एवं सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक धरोहरों के विकास एवं संरक्षित व संवर्धन की कार्ययोजना तैयार करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के ग्राम हरिहरपुर को एक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किए जाने के लिए स्थानीय लोगों से मिलकर कार्ययोजना बनाएं। संगीत से जुड़े लोगों की क्या-क्या आवश्यकताएं एवं उनको आगे बढ़ाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, इसकी कार्ययोजना आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। पर्यटन सूचना अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए योजना बनाएं। जनपद के वरिष्ठ एवं जानकार लोगों के साथ बैठकर पर्यटन के निर्माण के लिए योजना बनाकर अभिलेखीकरण कराएं। होटल, पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्रों को जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद में शामिल किया जाए। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद से इतिहासकार, साहित्यकार को जोड़ें। परिषद के विस्तार एवं सक्रिय करने के लिए सहायक पंजीयक, सोसायटी, फर्म्स को सूचित किया जाए, ताकि इसके उद्देश्यों, कार्यां एवं गतिविधियों का दायरा बढ़ाया जा सके। पर्यटन एवं संस्कृति विकास के लिए नए क्षेत्रों की पहचान करें। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को पर्यटन विकास कार्यक्रमों, सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना, जागरूक करना एवं प्रचार व प्रोत्साहित करें। पर्यटन सूचना अधिकारी को निर्देश दिया कि जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक आवश्यकतानुसार समय-समय पर कराते रहें।इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीएमओ डा. आईएन तिवारी, डीआईओएस उमेश कुमार त्रिपाठी, बीएसए अतुल कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह, पीडब्ल्यूडी तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed