फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   I love Pakistan written on social media police caught the youth, started taking action

Azamgarh News: सोशल मीडिया पर लिखा आई लव पाकिस्तान, पुलिस ने युवक को पकड़ा, बदल गई आवाज,कार्रवाई में जुटी

Mon, 12 May 2025 10:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 12 May 2025 10:45 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें युवक ने आई लव पाकिस्तान लिखा था। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है और इसकी कुंडली खंगाल रही है। इसके साथ ही कार्रवाई में भी जुट गई है।

विज्ञापन
I love Pakistan written on social media police caught the youth, started taking action
सोशल मीडिया की विवादित पोस्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच आई लव पाकिस्तान, पाकिस्तान आर्मी पावरफुल लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और सोमवार की देर शाम उक्त युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में मुबारकपुर थाना क्षेत्र गोछा गांव निवासी रेहान पुत्र असलम का पाकिस्तान से प्रेम भारत पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच सतह पर आ गया। उसने तनाव के बीच आई लव पाकिस्तान और पाकिस्तान आर्मी पावरफुल लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


इस वायरल वीडियो की जानकारी होते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। सोमवार की देर शाम पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लेते ही रेहान के सुर बदल गए और उसका पाकिस्तान के प्रति प्रेम उड़नछू हो गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगा। इस मामले एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed