{"_id":"5e5bf8d88ebc3ec7531bc8e7","slug":"hypertension-will-be-overcome-by-yoga-diabetes-will-also-run-away-azamgarh-news-vns5137388109","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से दूर होगा हाइपरटेंशन का टेंशन, डायबिटीज भी भागेगा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से दूर होगा हाइपरटेंशन का टेंशन, डायबिटीज भी भागेगा दूर
विज्ञापन
आजमगढ़। अगर आपको हाइपरटेंशन है तो उसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। डायबिटीज, ओरल, ब्रेस्ट या सर्वाइकल कैंसर का भी निशुल्क इलाज संभव है। पैसे की तंगी से इलाज कराने से आपके पैर रोकती है तो परेशान न हों। शहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दल सिंगार प्रोजेक्ट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील हो गया है। इस केंद्र पर दिन की शुरुआत योगा सत्र से होती है। योग के माध्यम से उक्त बीमारियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है।
सीएमओ डा. एके मिश्रा की मानें तो ग्रामीण क्षेत्र के 17 उपकेंद्रों, 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील किया गया है। इन केन्द्रों में योग के साथ-साथ सामान्य स्वास्थ्य जांच, शिशु स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य, परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग आदि सुविधाएं नि:शुल्क दी जा रही हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से लोगों को मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरह से निरोगी जीवन जीने की पद्धति बताई जाती है। शिक्षक वंदना यादव आने वाले लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योगा करातीं हैं। सुबह के समय 20 से 25 लोग रोजाना पहुंच जाते हैं। अगर किसी को कोई बीमारी है तो उसके लिए अलग से कुछ योगा कराया जाता है। किसी को हाइपरटेंशन है तो उसे श्वासन कराते हैं, जिनके हड्डियों और कमर में दर्द है उनको भुजंग आसन करवाते हैं। महीने के 15 दिन वह दल सिंगार और 15 दिन पल्हनी ब्लॉक पीएचसी पर योगा सिखातीं हैं।
गैर संचारी रोगों की हो रही स्क्रीनिंग
आजमगढ़। केंद्र पर क्षेत्र के लोगों में जो बीमारियां हैं उनका आंकड़ा इकट्ठा किया जा रहा है। फार्म के जरिए पांच तरह की बीमारियों हाइपरटेंशन, डायबिटीज, सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के रोगियों का आंकलन किया जा रहा है। देखा जा रहा है कि क्षेत्र में इसके कितने रोगी हैं। आंकड़ा इकट्ठा हो जाने पर उन मरीजों को आशा व एएनएम के माध्यम से नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाया जाएगा। वहां पर इनकी जांच और स्क्रीनिंग होगी। अगर गंभीर रोगी रहा तो बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया जाएगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष सिंह बताते हैं कि कैंसर को छोड़ ज्यादातर मर्ज की दवाएं यहां पर उपलब्ध हैं।