फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband wife and son killed as roadways bus hit car

रोडवेज से टकराई कार, पति-पत्नी समेत बेटे की मौत

Fri, 02 Aug 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Husband wife and son killed as roadways bus hit car
कंधरापुर थाना के हवाई पट्टी के सामने सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़/कप्तानगंज। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई पट्टी के पास रोडवेज बस और कार की टक्कर में कार सवार दंपती और उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। परिवार अपनी मां से मिलकर पैतृक गांव के शहर लौट रहा था। वहीं बस चालक दो किमी आगे आरा मशीन पर बस छोड़कर फरार हो गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से शहर स्थित मकान से लेकर पैतृक गांव तक कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हृदेश कुमार सिंह (48) पुत्र सत्य नारायण सिंह अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा के रहने वाले हैं। वो शहर के करतालपुर में मकान बनाकर रहते हैं। गुरुवार को पत्नी रंभा सिंह (45) और पुत्र सौरभ सिंह (18) के साथ कार से अपने पैतृक गांव में मां शंकुतला देवी से मिलने गए थे। सौरभ राजकीय राजकीय पॉलिटेक्निक (मैकेनिकल) सेकेंड ईयर का छात्र था। कार को भीलमपुर छपरा निवासी विजय कमार सिंह (45) पुत्र स्व. देवव्रत सिंह चला रहे थे। रात 11 बजे मंदुरी हवाई पट्टी के पास आजमगढ़ से लखनऊ की ओर से जा रही रोजवेज बस से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। श्हादसे के बाद कार चालक दो किमी आगे आरा मशीन पर बस छोड़कर फरार हो गया। हृदेश सिंह का बड़ा पुत्र शुभम बीटेक कर राजस्थान में नौकरी करता है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से शहर से लेकर गांव तक कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

परिवार में बचा मात्र एक पुत्र
आजमगढ़। सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हृदेश कुमार सिंह (48) पांच बहनों में दूसरे नंबर पर थे। एक छोटा भाई है जो रोडवेज में परिचालक के पद पर नौकरी करता है। हृदेश कुमार का बड़ा पुत्र शुभम बीटेक करने के बाद राजस्थान में नौकरी करता है। परिवार में अब वहीं बचा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद वो भी राजस्थान से निकल चुका है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से शहर के करतालपुर स्थित आवास से उनके पैतृक गांव भीलमपुर छपरा तक कोहराम मचा है। जिसने भी हादसे की खबर सुनी स्तब्ध रह गया। गांव पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed