फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband stabs wife to death following dispute over cooking fish in Azamgarh

यूपी में हैवान बना पति: पत्नी की चाकू घोंपकर की हत्या, नशे में धुत होकर पहुंचा घर; कहासुनी के बाद किया हमला

Sat, 20 Jun 2026 01:59 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 20 Jun 2026 01:59 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में मछली बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। महिला की मौत से तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। उधर, वारदात के बाद आरोपी भाग गया। 

विज्ञापन
Husband stabs wife to death following dispute over cooking fish in Azamgarh
पिंकी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अल्हनी गांव में शुक्रवार की रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मछली बनाने को लेकर हुए विवाद में नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अल्हनी गांव निवासी नीरज पीओपी का कार्य करता है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह घर पहुंचा। उस समय उसकी पत्नी पिंकी (32) रसोई में सब्जी काट रही थी। नीरज अपने साथ मछली लेकर आया और पत्नी से उसे बनाने के लिए कहा। इस पर पिंकी ने कहा कि यदि पहले बता दिया होता तो वह सब्जी नहीं काटती। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
विज्ञापन


आरोप है कि नशे में धुत नीरज ने गुस्से में आकर चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। चाकू पिंकी के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद मौके से भागा आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति नीरज घर से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

तीन मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतका पिंकी एक पुत्री और दो पुत्रों की मां थी। मां की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि तीनों बच्चे अचानक मां के साए से वंचित हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed