फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband gave triple divorce to wife by calling from Dubai

दुबई से फोन कर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

Fri, 29 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Husband gave triple divorce to wife by calling from Dubai
मेंहनगर। क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने दुबई से पत्नी को फोन कर तीन तलाक दे दिया। पति द्वारा तीन तलाक दिए जाने से परेशान पत्नी ने बृहस्पतिवार को थाने में पति समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव की रहने वाली आत्मा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेंहनगर कस्बा के हजरतनगर मुहल्ला निवासी मो. राशिद अक्सर उसके घर आता जाता रहता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया। 2019 में दोनों ने निकाह कर लिया। निकाह के बाद वह पति के घर आकर रहने लगी। शादी के छह माह बाद ही पति रोजी रोटी के लिए दुबई चला गया। पति के विदेश जाते ही उसकी मां, बहन आदि उससे दहेज की मांग करने लगी और इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वालों की यातना से तंग आकर उसने शिकायत पति से किया तो पति ने भी परिजनों के बजाए उसे ही डांट फटकार लगाया। पीड़िता के अनुसार चार माह पूर्व पति ने दुबई से ही फोन कर उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से भी निकाल दिया तब से वह मायके में रह रही है। पीड़ित की तहरीर पर मेंहनगर पुलिस ने पति समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed