फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband and wife attacked each other with knives in a domestic dispute both injured

Azamgarh News: घरेलू विवाद में पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर किया चाकू से हमला, दोनों घायल

Mon, 15 Dec 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife attacked each other with knives in a domestic dispute both injured
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के देहुला सल्तनत गांव में रविवार देर शाम घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सिराजुद्दीन (50) और उनकी पत्नी शबनम निशा (45) के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया ले गए। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में उपचाराधीन दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं घायल दंपति के पुत्र इस्तेखार ने बताया कि उनके माता-पिता के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था, लेकिन इस बार विवाद ने उग्र रूप ले लिया और चाकूबाजी की घटना हो गई। पुलिस मामले की जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed