फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hurricane catastrophe, old age death

तूफान से तबाही, वृद्धा की मौत

Sat, 27 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Sat, 27 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Hurricane catastrophe, old age death
तूफान से तबाही, वृद्धा की मौत
नगर के पहाड़पुर तिराहे के समीप स्थित पीपल का विशाल पेड़ तूफान की भेंट चढ़ गया। जगह-जगह पेड़ और उसकी डाल गिरने से नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। जिसे दुरुस्त करने में पूरे दिन बिजली विभाग के कर्मी जुटे रहे लेकिन देर शाम तक नगर के कई मुहल्लों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


सिधारी थाना क्षेत्र के ममरखापुर गांव में नीम का पेड़ कच्चे मकान पर गिर गया। गांव के जंगली, कैलाश और रामपलट की पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई। वहीं मलबे में दबने से मुन्ना (28) पुत्र जंगली, चंदन (16) पुत्र कैलाश घायल हो गए। वहीं नगर क्षेत्र में नगर कोतवाली के सामने एक पोल टूूटकर गिर गया। एसपी आफिस के पास बरगद का पेड़, डाकघर के पास स्थित पाकड़ का पेड़ धराशाई हो गया। बदरका चौकी के सामने पेड़ की डाल गिर गई।
विज्ञापन


अंबारी संवाददाता के अनुसार, दीदारगंज क्षेत्र के चरौंवा गांव में मड़ई गिरने से किशोरी देवी (80) पत्नी स्व. बैजनाथ राम उसके नीचे दब गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। सठियांव संवाददाता के अनुसार, तेज हवाओं में विद्युत के दर्जनों पोल उखड़ गए। सठियांव ब्लाक मुख्यालय पर स्थित चौकीदार के आंगन में विशाल पेड़ टूटकर दीवार पर गिर गया। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार,  बांसगांव, आमेपुर, मठिया, शुकुलपुरा, गोरहरपुर आदि गांव में करकट, रिहायशी मड़ई, मुर्गी फार्म आदि का नुकसान हुआ। विद्युत पोल और तार गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहरौला संवाददाता के अनुसार, मड़ना गांव में कच्चे मकान पर नीम का पेड़ गिर गया, जिससे मकान धराशाई हो गया। पत्नी रंजना (40), पति सियाराम (46) पुत्र अनरशी गोड़ घायल हो गए। लोगों ने मलबे से निकाला। वहीं लेदौरा गांव ने कच्ची दीवार गिरने से घर में शो रहे तीन लोग घायल हो गए। घायलों में उर्मिला (40) पत्नी महेंद्र यादव, सुनील (18) पुत्र महेंद्र,  अर्जुन (10) घायल हो गए। उर्मिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार, पोल गिर गया। चौकी पर सो रही लाची देवी बाल-बाल बच गई। अनूूप कुमार 18 पुत्र शिवचंद घायल हो गया।

रानी की सराय संवाददाता के मुताबिक, चक्रवाती तूफान के दौरान करकट उड़ गए। ब्लाक के सामने शीशम, नीम का पेड़ सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। सगड़ी संवाददाता के मुताबिक आंधी से क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। गौरी नारायणपुर में गौशाला पर पेड़ गिरने से राजेश पासवान की दो गायों की मौत हो गई। दया पासवान की भैंस की कुएं में गिरने से घायल हो गई। कई लोगों के टीन शेड उड़ गये।

एसडीओ चंद्रेश उपाध्याय ने बताया बिलरियागंज क्षेत्र में 52 पोल टूटकर गिरे हैं। आपूर्ति बहाल करने में दो से तीन दिन लग सकता है। बारात में लगे टेंट और कुर्सी उड कर चले गए। जहानागंज के दौलताबाद गांव मे सोफियान का मुर्गी फार्म का कर्कट उड़ गया। काफी नुकसान होने से सोफियान की पत्नी को हार्ट अटैक हो गया। उसे पीजीआई चक्रपानपुर मे भर्ती कराया गया है। बिंद्रा बाजार संवाददाता के मुताबिक कई स्थानों पर पेड़ गिरने से जगह जगह  जाम लग गया।


लहरिया शहजाद के सीमेंट ईंट उद्योग के टिन सेड सेट उड़ गया और इंटरलाकिंग ईट बनाने वाली मशीनें टूट गईं। मुहम्मद पुर गांव में झिनकू  बनवासी के घर के सामने महुआ का पेड़ गिर जाने से उनका कच्चा मकान गिर गया। मेंहनगर के अमारी में पेड़ गिरने से धर्मराज पुत्र लौटू का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। उनकी पत्नी कमली घायल है। राम चरन व सावीत्री देवी का मकान पुरी तरह ध्वस्त हो गया। बिजली का पोल गिरने से संदीप घायल हो गया।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed