आजमगढ़ः सिलिंडर में लगी आग से गृहस्थी का सामान जला, तालाब में मिला अधेड़ का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र पुराख्वाजा में गुरुवार देर रात भोजन बनाते समय आग लगने से घर का सारा समान जलकर राख हो गया। वहीं इसी थाना क्षेत्र के मुहल्ला नेवादा जामिया अरबिया ऐनुल इस्लाम के पीछे शुक्रवार सुबह एक अधेड़ का शव उतराया मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुरुवार रात पुरा ख्वाजा में सिलिंडर में लगी आग के बाद घर का सारा समान जलकर राख हो गया। पास-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। घर के सदस्य बाल-बाल बचे।
गैस खत्म हो जाने पर सिलिंडर बदलते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग में फैल गई। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे और किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
आग की चपेट में आने से घर- गृहस्थी का सामन जलकर राख हो गया। करीब दो लाख रुपये नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने गैस एजेंसी संचालक देवेंद्र कुमार को बुलाया और घटना की जानकारी ली।
तालाब में उतराया मिला शव
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला नेवादा जामिया अरबिया ऐनुल इस्लाम के पीछे तालाब में शुक्रवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक की शिनाख्त मुहल्ला सरैया निवासी अली रजा 50 वर्ष पुत्र सज्जाद के तौर पर हुई। वह गुरुवार शाम से गायब था। शुक्रवार सुबह उसका शव तालाब में उतराया मिला।
पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी हाजी अब्दुल मुक्तदिर उर्फ पल्लू मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर शव को बाहर निकाला गया और शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक चार पुत्र व पुत्रियों का पिता है।