फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hot winds blew throughout the day at a speed of 15 to 22 kilometers per hour.

Azamgarh News: 15 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिनभर चलीं गर्म हवाएं

Tue, 19 May 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hot winds blew throughout the day at a speed of 15 to 22 kilometers per hour.
प्रचंड गर्मी से राहत पाने की को​शिश करता युवक। संवाद - फोटो : केंद्रीय विद्यालय में विद्या​र्थियों की जांच करते ​​शिक्षक।
आजमगढ़। जिले में करीब 25 दिन बाद एक बार फिर लू ने दस्तक दे दी है। इस दौरान गर्म हवाएं 15 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के प्रकोप से प्रशासन ने दोपहर 12:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ नजर आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दोपहर में धूप इतनी तेज रही कि जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर बाद भीड़ कम दिखाई दी। गर्म हवाओं से बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंडे पेय पदार्थ, गन्ने का रस और शरबत की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अगले तीन दिनों तक तेज लू चलने की संभावना है। तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


लोग दोपहर में निकलने से बचेंे, अधिक पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। स्वास्थ्य विभाग ने भी लू को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढकने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरैया में इमरजेंसी रूम को ही बना दिया लू वार्ड-लाटघाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया में लू से प्रभावित मरीजों के लिए इमरजेंसी को ही लू वार्ड बना दिया गया है। इमरजेंसी केस आने पर भी उसी में उसकी देखरेख होगी और उपचार होगा। यहां एक कूलर लगाया गया है। 42 डिग्री से ऊपर तापमान में छह बेड के कमरे को एक कूलर के भरोसे रखा गया है।
अहरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर शिवकुमार यादव ने बताया की लू वार्ड दूसरे तल पर बनाया गया है। यहां 10 बेड के वार्ड में मरीजों के लिए एक कूलर और दो पंखे लगाए गए हैं। इनवर्टर, जनरेटर और बिजली कनेक्शन उपलब्ध है लेकिन अभी तक लू पीड़ित कोई भी मरीज भर्ती नहीं हुआ। संवाद


बरदह। भीषण गर्मी को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लू से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा तैयार किए गए इस वार्ड में 6 बेड की व्यवस्था की गई है। एक कूलर व एक पंखा लगाया गया है। हालांकि, सोमवार को कोई मरीज ऐसा नहीं आया। अधीक्षक डॉक्टर सोमेश रंजन मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि तेज धूप व गर्मी में सावधानी बरतें और लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed