फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hospitals will employ migrant health workers in Azamgarh

आजमगढ़ में प्रवासी स्वास्थ्यकर्मियों को रोजगार देंगे अस्पताल

Thu, 18 Jun 2020 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Hospitals will employ migrant health workers in Azamgarh
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के बाहर से आए प्रवासी श्रमिकों में चिह्नित स्वास्थ्य कर्मियों के पुनर्वास एवं कोविड-19 महामारी से बचाव एवं राहत कार्यो के लिए वालंटियर्स के पंजीकरण के लिए विभिन्न अस्पतालों के प्रतिनिधि, भारत रक्षा दल, एनसीसी, एनएसएस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। अस्पातालों के प्रतिनिधियों से कहा कि प्रवासी श्रमिकों में कुछ स्किल्ड हैं जो वार्डब्वाय, लैब टेक्निशियन आदि क्षेत्रों में कार्य कर चुके हैं। उनकों अपने अस्पतालों में रोजगार उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

सीएमओ को निर्देश दिए कि संबंधित अस्पतालों के प्रतिनिधियों को चिन्हित स्वास्थ्य कर्मियों की सूची उपलब्ध कराएं। प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ई-प्रयास पोर्टल भी बनाया गया है। इसमें प्रवासी श्रमिकों का डाटा उपलब्ध है। ऑन लाईन लॉग-इन, पासवर्ड के माध्यम से प्रावासी श्रमिकों को चिन्हित कर रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। एसीएमओ डा. वाईके राय को निर्देश दिए अस्पतालों के प्रतिनिधियों को लॉग-इन व पासवर्ड उपलब्ध कराएं। अस्पताल में मरिजों के बीच सोशल डिस्टेेशिंग का अनुपालन कराएं। थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज कराएं। कोविड वालंटियर्स के पंजीकरण एवं उनकी सेवाएं ली जानी है। एनएसएस, एनसीसी, भारत रक्षा दल के प्रतिनिधियों से कहा कि कोविड वालंटियर्स बनाए जाने के लिए सूची उपल्ब्ध कराएं।वालंटियर्स स्नातक या, परास्नातक और चिकित्सीय रूप से स्वस्थ होना चाहिए। तीन माह के लिए कोविड वालंटियर्स बनाया जाना है। इस सेवा कार्य के लिए किसी प्रकार का मानदेय नहीं होगा। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, सीएमओ डा. एके मिश्रा, एसीएमओ डा. वाईके राय, डा. एके सिंह, आईएमए के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed