फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Horticulture department will provide potato seeds at discount

Azamgarh News: छूट पर आलू बीज उपलब्ध कराएगा उद्यान विभाग

Fri, 18 Oct 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Horticulture department will provide potato seeds at discount
आजमगढ़। किसान आलू की बोआई के लिए खेतों को तैयारी में जुटे हैं। वहीं उद्यान विभाग भी किसानों को छूट पर आलू बीज उपलब्ध कराने की तैयारी कर लिया है। प्रति क्विंटल आलू बीज पर 500 रुपये की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

रबी सीजन में आलू की बोआई की तैयारी चल रही है। आलू बीज के लिए किसानों को भटकना न पड़े इसके लिए उद्यान विभाग ने आलू बीज की मांग की थी। शासन की तरफ से दो उन्नतशील प्रजाति के आलू के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

23 अक्टूबर से विभाग से आलू के बीज मिलने की संभावना है। इसके लिए पंजीकरण नहीं करना पड़ेगा। सीधे विभाग से छूट पर आलू के बी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें कुफरी सिंदुरी प्रजाति का आलू बीज पांच सौ रुपये छूट के बाद 2995 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को दिए जाएंगे। वहीं, कुफरी बहार प्रजाति के आलू बीज पांच सौ रुपये छूट के बाद 2270 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दिए जाएंगे। किसान विभाग से सीधे संपर्क कर आलू बीज ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ने बताया कि किसानों को छूट पर आलू का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। आलू बीज के लिए विभाग के मोबाइल 9415832755 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed