फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Horrific accident due to uncontrolled bike, uncle dies, nephew injured

Azamgarh News: अनियंत्रित बाइक से भीषण हादसा, चाचा की मौत, भतीजा घायल

Wed, 28 Jan 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Horrific accident due to uncontrolled bike, uncle dies, nephew injured
बलरामपुर। आंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर के कुरावं गांव निवासी 45 वर्षीय हरिचंद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अतरौलिया क्षेत्र के अतरैठ गांव के पास पेट्रोल पंप के समीप हुआ।
विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हरिचंद 18 वर्षीय भतीजे सूरज के साथ बाइक से अतरैठ-अतरौलिया मार्ग से कहीं जा रहे थे। रोजगार के सिलसिले में मुंबई जाने की तैयारी में थे। जैसे ही बाइक अतरैठ गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में हरिचंद्र की मौत हो गई, जबकि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से घायल को अतरौलिया स्थित सौ सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मृतक हरिचंद अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। थानाध्यक्ष अतरौलिया देवेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed