Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   List of proposed centres for UP Board Exam 2027 released, objections can be lodged till 21st

Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी, 21 तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

Mon, 16 Nov 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
List of proposed centres for UP Board Exam 2027 released, objections can be lodged till 21st
यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची सोमवार को जारी कर दी गई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद परिषद की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों के साथ विद्यालयवार छात्र आवंटन की सूची अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक सूची को देखकर अपनी आपत्ति या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के संबंध में यदि किसी को आपत्ति है तो वह उचित कारणों और साक्ष्यों के साथ ऑनलाइन प्रत्यावेदन कर सकता है।
विज्ञापन

इसके लिए संबंधित विद्यालय की आईडी से यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर 21 नवंबर तक आवेदन करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 16 नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची प्रदर्शित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें विद्यालयों के आवंटन के साथ छात्रों की संख्या का विवरण भी शामिल है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्यावेदन के साथ संबंधित साक्ष्य और उचित कारण देना अनिवार्य होगा। इसके लिए 21 नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed