फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hookah bar operating without permission raided, three arrested

Azamgarh News: बिना अनुमति संचालित हुक्का बार पर छापा, तीन गिरफ्तार

Mon, 30 Mar 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Hookah bar operating without permission raided, three arrested
अवैध हुक्का बार का संचालन करते हुए पकड़े गए तीनों आरोपी।
आजमगढ़। सरायमीर पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर रविवार को छापा मारकर आदित्य राय उर्फ अवनीश, अशरफ और मो. शबाब को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि पुलिस टीम के साथ सरायमीर क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि खरेवां मोड़ से दीदारगंज रोड पर स्थित रायल रेस्टोरेंट के द्वितीय एवं तृतीय तल पर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। पुलिस के पहुंचने पर प्रथम तल पर रेस्टोरेंट बंद मिला, जबकि द्वितीय तल पर एक कमरे में तीन मेजों पर छह हुक्के लगे हुए थे और कई युवक बैठकर हुक्का पी रहे थे। कमरे में धुआं और दुर्गंध फैली हुई थी।
पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग भागने लगे। इनमें से तीन लोगों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। मुख्य आरोपी बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गांगेपुर गांव निवासी आदित्य राय उर्फ अवनीश ने बताया कि वह अपने साथी अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल निवासी अशरफ के साथ मिलकर रायल रेस्टोरेंट के द्वितीय व तृतीय तल को किराये पर लेकर हुक्का बार संचालित कर रहा था, जबकि अन्य दोनों व्यक्ति वेटर के रूप में काम कर रहे थे। तलाशी के दौरान मौके से छह हुक्का, पांच पाइप, छह चिलम, 615 ग्राम फ्लेवर युक्त विदेशी तंबाकू, तीन पैकेट कोयला व अन्य सामग्री बरामद की गई। साथ ही आरोपी आदित्य राय के पास से 480 रुपये नगद भी बरामद हुए।
विज्ञापन

हुक्का बार संचालन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने इसे अवैध संचालन पाया। इस मामले में थाना सरायमीर में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed