Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lakshmi-Ganesh immersion procession started with great pomp

Azamgarh News: धूमधाम से निकली लक्ष्मी-गणेश विसर्जन शोभायात्रा

Wed, 11 Nov 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi-Ganesh immersion procession started with great pomp
माहुल में लक्ष्मी-गणेश की प्र​​तिमा विर्सजन को ले जाते। संवाद
जिले के महाराजगंज, माहुल, अंबारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। दोपहर से शुरू हुआ शोभायात्राओं का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए प्रतिमाओं को विसर्जन स्थलों तक ले गए।
विज्ञापन

महाराजगंज नगर पंचायत में प्रतिमाओं को सजे ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रखकर नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा कोहरौटी टोला, नया चौक, सहदेवगंज मोड़, थाना रोड, पुराना चौक और बजरंग चौक होते हुए भैरव बाबा धाम पहुंची, जहां विधि-विधान से विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जयकारे लगाते रहे। उधर, फूलपुर तहसील क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत के शुक्र बाजार और सोमवारी बाजार तथा अंबारी-मुस्तफाबाद में स्थापित प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहुल में जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए ओंगरी नदी पहुंचा, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। लक्ष्मी-गणेश पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। अंबारी और आसपास के गांवों में भी भक्तिमय माहौल में प्रतिमाओं को विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed