{"_id":"5dac9de58ebc3e014f25f715","slug":"homeguards-open-front-against-the-decision-of-the-state-government-azamgarh-news-vns4902020191","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ होमगार्डों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ होमगार्डों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर होमर्गाडों की बैठक को संबोधित करते राजेश शुक्ल
- फोटो : AZAMGARH
फोटो 28
प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ होमगार्डों ने खोला मोर्चा
-मेहता पार्क में हुई एसोसिएशन की मासिक बैठक
-प्रदेश सरकार के खिलाफ की गई नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। उप्र होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पाठक की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित मेहता पार्क में हुई। प्रदेश सरकार की ओर से जवानों के विरोध में उठाए गए निर्णय के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पाठक ने बताया कि योगी सरकार लोगों को रोजगार देने के बजाय बेरोजगार कर रही है। प्रदेश सरकार के निर्णय से 41519 होमगार्ड के जवान बेरोजगार हो जाएंगे। प्रदेश सरकार के निर्णय से होमगार्ड जवान काफी दुखी हैं और दीपावली के त्यौहार पर उनके घरों में मातम सा छाया हुआ है। प्रदेश सरकार 31 अक्टूबर तक अगर अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो पूरे प्रदेश के जवान 1 नवंबर 2019 से लखनऊ के जीपीओ पार्क में अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होंगे। संचालन राजेश शुक्ला ने किया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री शेषमणि यादव, मर्याद यादव, अमित पांडेय, राधेश्याम राय, अरविन्द राम, रामप्रसाद वर्मा, अशोक राम, मनोज यादव, विजय पांडेय, रमेश यादव, सीसी ब्रम्हदेव सिंह, रामधनी यादव, शिवजोर यादव, दिनेश सिंह, उमाशंकर, हनुमान पाल, सुधीर तिवारी, प्रदीप, संदीप, राममिलन, दुखरन राम, नीरज मिश्रा, रीना, स्मिता, कविता, सुमन भारती, पूनम पाठक आदि जवान मौजूद रहे।