फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Home Guard made objectionable remarks on maa Durga in azamgarh Hindu organizations demanded action

Azamgarh News: होमगार्ड ने की देवी दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

Sun, 02 Oct 2022 08:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Oct 2022 08:59 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर देवी दुर्गा को लेकर अभद्र पोस्ट किए जाने से लोगों में आक्रोश है। इस पोस्ट को किसी आम व्यक्ति ने नहीं बल्कि आजमगढ़ के पवई थाने के यूपी-112 को चलाने वाले होमगार्ड  ने अपने फेसबुक अकाउंट पर किया है। 

विज्ञापन
Home Guard made objectionable remarks on maa Durga in azamgarh Hindu organizations demanded action
पवई थाने का वाहन चालक है आरोपी होमगार्ड - फोटो : Social Media

विस्तार

सोशल मीडिया पर देवी दुर्गा को लेकर अभद्र पोस्ट किए जाने से लोगों में आक्रोश है। इसका आरोपी कोई और नहीं बल्कि यूपी 112 वाहन चलाने वाला होमगार्ड है। पुलिस से इसकी शिकायत हुई है और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सोशल मीडिया पर शनिवार शाम से ही एक पोस्ट वायरल हो रही है।

विज्ञापन


इसमें देवी दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। साथ ही हिंदू धर्म छोड़ कर बौद्ध धर्म अपनाने की बात लिखी गई है। वायरल हो रहे पोस्ट को देख हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हैं। इस पोस्ट को किसी आम व्यक्ति ने नहीं बल्कि पवई थाने के यूपी-112 को चलाने वाले होमगार्ड कुलदीप कुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर किया है।
विज्ञापन


भाजपा माहुल मंडल महामंत्री हरिकेश गुप्ता व भाजपा लालगंज जिला मंत्री दिलीप सिंह ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत पूछे जाने पर सीओ फूलपुर गोपाल स्वरूप वाजपेयी ने कहा कि उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा किया गया है तो निश्चित तौर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह चाहे पुलिस महकमे का ही क्यों न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed