फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Holika Dahan became peaceful in the presence of the force

Azamgarh News: फोर्स की मौजूदगी में शांतिपूर्ण हुआ होलिका दहन

Wed, 08 Mar 2023 07:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan became peaceful in the presence of the force
सगड़ी तहसील क्षेत्र में होलिका दहन सोमवार को कई जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। होलिका दहन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। हर होलिका स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।ग्राम प्रधान अनिल मिश्रा ने बताया कि मिश्रपुर लाटघाट में सोमवार को ही होलिका दहन हुआ। क्षेत्र में कई जगहों पर मंगलवार होने के नाते लोगों ने सोमवार को होलिका दहन कर लिया। तो वही सर्वाधिक जगहों पर मंगलवार की रात 12 बजे के बाद होलिका दहन हुआ। होलिका दहन को प्रशासन ने शांतिपूर्ण कराने के लिए सतर्क है। सभी जगहों पर पीआरडी होमगार्ड व पुलिस की व्यवस्था की गई थी। कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पहले ही तैयारी कर ली गई थी। एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी गांव में शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व मनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और सभी लोग होलिका दहन और होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे इसके लिए पूरा प्रशासन सतर्क बना हुआ है। सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि सभी जगहों पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की गई है पहले से ही गांव गांव में जन जागरण के लिए पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक गांव में मीटिंग कर लोगों को समझाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed