फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Holika burnt at 3630 places amid tight security

Azamgarh News: कड़ी सुरक्षा के बीच 3630 जगहों पर जली होलिका

Thu, 13 Mar 2025 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Holika burnt at 3630 places amid tight security
आजमगढ़। अन्याय पर न्याय की जीत का पर्व होली पर बृहस्पतिवार की रात में पूरे उत्साह के साथ जिले में 3630 स्थानों पर होलिका जलाई गई। सुरक्षा की दृष्टि से होली हुड़दंग को देखते हुए 200 संवेदनशील और 194 अतिसंवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन से पूर्व ही रात नौ बजे से ही अधिकतर युवाओं ने होलिका दहन का सिलसिला शुरू कर दिया था, जो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

नगर के पुरानी कोतवाली, पुरानी सब्जी मंडी, कटरा, बदरका, ब्रह्मस्थान, हर्रा की चुंगी, बाजबहादुर, फराशटोला, एलवल, रैदोपुर, मातवरगंज, कांशीराम कालोनी, सिविल लाइंस, मड़या, सिधारी, नरौली, हरंशपुर, बेलइसा, रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइन आदि स्थानों पर रात लगभग 10.30 बजे से होलिका दहन शुरू हो गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में 84 स्थानों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में सिधारी थाना क्षेत्र में 90, रानी की सराय में 83, कंधरापुर में 107, मुबारकपुर में 135, जहानागंज में 157, निजामाबाद में 108, गंभीरपुर में 123, अतरौलिया में 40, फूलपुर में 133, पवई में 132, सरायमीर में 73, दीदारगंज में 146, देवगांव में 151, तरवां में 142, मेहनाजपुर में 75, मेंहनगर में 115, बरदह में 85, जीयनपुर में 151, रौनापार में 101, महराजगंज में 101, अहरौला में 91, तहबरपुर में 118, बिलरियागंज में 82, कंधरापुर में 75, अतरौलिया में 76, कप्तरनगंज 141 जगहों पर धूम-धड़ाके के साथ होलिका जलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका दहन के दौरान अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए पूरे जिले में होलिका दहन स्थलों पर पुलिस के साथ पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed