फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hoisted the tricolor, remembered the brave sons

Azamgarh News: लहराया तिरंगा, वीर सपूतों को किया याद

Thu, 17 Aug 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hoisted the tricolor, remembered the brave sons
स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। झंडारोहण कर लोगों ने राष्ट्रगान गया। इस दौरान देश को आजाद कराने वाले भारत माता के वीर सपूतों की याद में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स स्कूल सम्मोपुर में आवासीय प्रबंध निदेशक प्रदुमन जायसवाल, प्राचार्य विनय, पांडेय, उप प्राचार्य तरनी श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना ही नहीं है बल्कि अपने देश के प्रति कर्तव्यों का पालन कर वैश्विक नागरिकता की भावना को अपनाना है।
विज्ञापन

एएन मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल अराजीबाग के प्रबंधक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। एमएसडी ग्रुप ऑफ काॅलेज बालपुर खरैला में अध्यक्ष डा संतोष कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता सेनानियो को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को आदर्श मानकर उनके पद चिन्हों पर चलने का संदेश दिया। महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक डीपी मौर्या, प्रधानाचार्य रामनयन मौर्य, उप प्रधानाचार्य एसएन यादव ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने देश को आजादी दिलाने के लिए प्राणों की आहुति थी, हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। चिल्ड्रेेन काॅलेज ऑफ स्कूल्स की विभिन्न शाखाओं में सादगी से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रबंधक कृष्ण मोहन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रीता राठौर, एसपी शुक्ल, नियति त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। पिछले दिनों संस्थान में हूई दुर्घटना के चलते किसी प्रकार का सांस्कृतिक कार्याक्रमों का आयोजन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिब्ली नेशनल कॉलेज में झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) के संदेश से सभी को अवगत कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अफसर अली ने राष्ट्र हित में सभी को शपथ दिलाया। इसी क्रम में शहर के गौरी शंकर घाट पर सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन के बच्चों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों को आजादी व महान स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया। कहाकि आप शिक्षित होकर देश की सेवा कर सकते हैं। संस्था की साक्षी पांडेय ने पूजा अग्रवाल, अंशुमान राय ने देश के शहीदों को नमन किया।
एमआरडी इंटर काॅलेज में प्रबंधक उषा यादव, अनवार पब्लिक स्कूल गोधना में डायरेक्टर डॉ सोहराब सिद्दीकी ,दिलजहाँ मेमोरियल गर्ल्स काॅलेज में प्रबंधक हाजी अनवारुल हक, ओम प्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कालेज में प्रबंधक कृष्णकांत मिश्रा, ओम प्रकाश इंटर काॅलेज फूलेश में डायरेक्टर रामचंद्र मिश्र ने ध्वजारोहण किया।गया प्रसाद स्मारक राजकीय पीजी कालेज अंबारी में प्राचार्य यादवेंद्र आर्य ने झंडारोहण किया।
बरदह क्षेत्र के छतरपुर में इस्लामिया स्कूल मकतब एकूव्वतउल ईमान के छात्रों ने झांकी निकाली।प्रधानाचार्य मोहम्मद यूसुफ खान, बेलाल अहमद मौजूद रहे। बरदह बाजार से बाइक रैली भी निकाली गई।

जनता इंटर कॉलेज निजामाबाद में प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू सिंह ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया। कहा कि ग्रामीण विद्यालयों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed