फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   History sheet of 11 including two associates of notorious Kuntu opened in azamgarh

Azazmgarh: कुख्यात कुंटू के दो सहयोगियों समेत 11 की खोली गई हिस्ट्रीशीट

Fri, 30 Dec 2022 07:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Dec 2022 07:47 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू के दो सहयोगियों समेत 11 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट शुक्रवार को खोली गई। एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
History sheet of 11 including two associates of notorious Kuntu opened in azamgarh
कुख्यात कुंटू सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू के दो सहयोगियों समेत 11 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट शुक्रवार को खोली गई। एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। यह कवायद इन शातिर अपराधियों के आपराधिक क्रिया कलापों पर लगाम लगाने को लेकर की गई है।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जीयनपुर कोतवाली पुलिस की आख्या पर कुख्यात कुंटू सिंह के दो करीबियों संजय सिंह निवासी हरई इस्माइलपुर व अरशद निवासी अतरकक्षा थाना कोतवाली जीयनपुर की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसी क्रम में सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी निवासी बेचू कंकाली की हिस्ट्रीशीट गौवध के मामले में खुली है।
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली में इरफान अहमद निवासी सदरूद्दीनपुर की हिस्ट्रीशीट गौवंश तस्करी व गौवध में शामिल होने के चलते खुली है। इसी मामले में निजामाबाद में अभियुक्त मेराज निवासी कसाई मुहल्ला की हिस्ट्रीशीट खोली गई। हत्या व लूट के मामले में शामिल अभियुक्त शैलेंद्र यादव निवासी बभनौली माफी व हत्या के आरोपी गोपाल यादव निवासी चकभाई खां की सिधारी थाने में हिस्ट्रीशीट खुली।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली में हत्या व लूट के आरोपी वीरेंद्र यादव की हिस्ट्रीशीट खोली गई। वहीं अभियुक्त छोटू उर्फ आतिफ निवासी मुडियार की फूलपुर कोतवाली में चोरी के मामले में, अभियुक्त नदीम निवासी छांऊ की गंभीरपुर थाने में हत्या व अभियुक्त राहुल मौर्या उर्फ उदय निवासी रामपुर की महराजगंज थाने में साइबर अपराध में हिस्ट्रीशीट खोली गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed