फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hindu family wakes up Rojedars for Sehri

सहरी के लिए रोजेदारों को जगाता है हिंदू परिवार

Fri, 08 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hindu family wakes up Rojedars for Sehri
रमजान माह में जनपद का गडेरूआ गांव गंगा-जमुनी तहजीब के रंग को और चटक करता है। इस गांव में 1975 से एक हिंदू परिवार राजेदारों को भोर में सहरी के लिए जगाता आ रहा है। पिता के बाद अब पुत्र इस परंपरा का निर्वहन कर रहा है।
विज्ञापन

गड़ेरूआ गांव निवासी चिरकिट यादव ने 1975 में इस परंपरा की शुरूआत किया था। पत्नी दुलारी देवी की प्रेरणा से वे गांव में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों को सहरी के लिए जगाते थे। चिरकिट यादव के निधन के बाद गांव की इस परंपरा का निर्वहन उनके पुत्र विक्रम यादव व गुलाब यादव कर रहे हैं। पहले विक्रम यादव पिता के परंपरा को निभाना शुरू किया, जब उनकी आंखों की रोशनी कम होने लगी तो दूसरे भाई गुलाब यादव ने परंपरा को कायम रखने की जिम्मेदारी उठा ली। सहरी के पूर्व ही गुलाब यादव गांव के मुस्लिम परिवारों के दरवाजे पर पहुंचते हैं और आवाज लगा कर कहते है कि उठ जाओ सहरी का समय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed