Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hindi provided relief, current affairs and mathematics created confusion.

Azamgarh News: हिंदी ने दी राहत, करंट अफेयर्स और गणित ने उलझाया

Mon, 02 Nov 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hindi provided relief, current affairs and mathematics created confusion.
श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में पेट की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में रविवार को दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को मिले-जुले स्तर के प्रश्नों का सामना करना पड़ा। हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को राहत दी तो करेंट अफेयर्स, गणित और डेटा इंटरप्रिटेशन के सवालों ने खूब उलझाया। तालिका और ग्राफ आधारित प्रश्न हल करने में अधिक समय लगा। अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर का समग्र स्तर मध्यम रहा, लेकिन कुछ सवाल कठिन और समय लेने वाले थे।
विज्ञापन

प्रथम पाली में 13,344 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9,796 ने परीक्षा दी, जबकि 3,548 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 13,344 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 9,895 ने परीक्षा दी और 3,449 ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह दोनों पालियों में कुल 26,688 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 19,691 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 6,997 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि हिंदी का सेक्शन काफी स्कोरिंग था। सामान्य ज्ञान और रीजनिंग के भी कई प्रश्न आसान रहे। हालांकि करेंट अफेयर्स और स्टेटिक जीके के कुछ सवालों ने परेशानी बढ़ाई। गणित और डेटा इंटरप्रिटेशन के प्रश्नों को हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। कई अभ्यर्थियों के लिए समय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती रहा।
विज्ञापन

अलग-अलग रहे अभ्यर्थियों के अनुभव
पेपर मिला-जुला था। सामान्य ज्ञान और हिंदी के प्रश्न काफी स्कोरिंग थे। सबसे अधिक दिक्कत 20 अंकों के तालिका और ग्राफ वाले सेक्शन में आई। करेंट अफेयर्स के प्रश्न भी कठिन थे। कुल मिलाकर पहली पाली का पेपर मॉडरेट स्तर का रहा।- सौरभ तिवारी, परीक्षार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट अफेयर्स का सेक्शन कठिन था। स्टेटिक जीके और जनरल अवेयरनेस में भी कुछ सवाल मुश्किल लगे। हिंदी का सेक्शन काफी स्कोरिंग था। डेटा इंटरप्रिटेशन और तालिका आधारित सवालों में अधिक समय लगा। ओवरऑल पेपर का स्तर मध्यम रहा।- अमित सिंह, परीक्षार्थी।
परीक्षा में हिंदी, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। कुछ प्रश्न आसान थे तो कुछ को हल करने में अधिक समय लगा। काफी समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। कुछ सवाल तैयारी के अनुरूप मिले, जबकि डीआई (डेटा इंटरप्रिटेशन) के प्रश्न समय लेने वाले रहे। समय प्रबंधन महत्वपूर्ण रहा।- नीरज, परीक्षार्थी।

गणित और सामान्य ज्ञान के कुछ सवालों ने उलझाया। कई प्रश्न घुमावदार और तथ्यात्मक थे। करेंट अफेयर्स और गणित के सवालों ने परेशानी बढ़ाई। कुछ प्रश्न आसान थे, लेकिन कई को हल करने में काफी समय लगा। कुल मिलाकर पेपर का स्तर मध्यम से कठिन रहा।- उत्कर्ष, परीक्षार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed