फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Himanshu Vinayakar became the president

Azamgarh News: हिमांशु विनायकर बने अध्यक्ष

Mon, 02 Sep 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Himanshu Vinayakar became the president
अतरौलिया। व्यापार मंडल अतरौलिया के गठन को लेकर रविवार को चुनाव का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में हिमांशु विनायकर ने तीन वोट से जीत हासिल की।
विज्ञापन


अतरौलिया नगर पंचायत में कुल 368 व्यापारी रजिस्टर्ड हैं। रविवार को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मतदान में 360 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 170 वोट पाकर हिमांशु विनायकर अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मनीष सोनी 167 वोट, अंकुर चौरसिया 22 वोट तथा राजकुमार सोनी को 8 वोट मिले। चुनाव पर्यवेक्षक प्रवेश कुमार कसौधन ने बताया कि अध्यक्ष पद का चुनाव निर्वाचन द्वारा होता है। शेष पदों पर कोर कमेटी तथा अध्यक्ष की सहमति से चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया अतरौलिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का होता है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के संरक्षक सगीर अहमद अंसारी ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अतरौलिया नगर पंचायत प्रशासन, पुलिस प्रशासन का बहुत बड़ा योगदान रहा। इस मौके पर पिंटू जायसवाल, अमित कुमार जायसवाल, अरविंद कुमार अग्रहरि, विक्की मद्धेशिया, रजत मद्धेशिया, नवनीत जायसवाल, राजू यादव, रिंकू मोदनवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed