{"_id":"67684919a61a3d12830af049","slug":"high-speed-truck-hits-bike-two-dead-villagers-create-ruckus-police-reaches-spot-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारा धक्का, दो की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारा धक्का, दो की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
Sun, 22 Dec 2024 10:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 22 Dec 2024 10:45 PM IST
सार
तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनो राजगीर मिस्त्री का काम करते थे और काम से वापस आ रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और हाइवे को एक घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर ग्रामीणों को शांत किया। घटना से पूरे गांव में आक्रोश है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद खड़ा ट्रक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सिधारी थाना क्षेत्र के हलुआडीह गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को धक्का मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दो राजगीरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित होकर मेंहनगर-छतवारा मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर सीओ सिटी गौरव शर्मा व सिधारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में ले लिया। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम को समाप्त करा दिया। इस बीच करीब एक घंटा तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव निवासी रामनरेश राजभर (40) राजगीर का काम करते थे। वह रविवार की शाम करीब तीन बजे बाइक से गांव के ही ओमप्रकाश राजभर (25) के साथ अतरौलिया क्षेत्र में जा रहे थे। रामनरेश घर से करीब दो किमी दूर हलुआडीह गांव के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया। दोनों की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक में उनकी बाइक फंसकर करीब 200 मीटर दूर तक घसीटती हुई आगे चली गई। घटना को देख ट्रक चालक मौका देख ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग सड़क पर उतर आए और मेंहनगर-छतवारा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी गौरव शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम को समाप्त कराया। करीब एक घंटा बाद जाम समाप्त हो सका। इसके बाद मार्ग पर वाहनों का आना-जाना शुरु हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामनरेश तीन पुत्री व दो पुत्र का पिता था। वहीं, ओमप्रकाश दो भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन