फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   high security in Bilariaganj

संगीनों के साये में तब्दील रहा बिलरियागंज कस्बा

Fri, 07 Feb 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
high security in Bilariaganj
गोरिया बाजार। सीएए, एनआरसी के विरोध के दौरान बिलरियागंज में बिगड़े माहौल के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पूरा कस्बा संगीनों के साये में रहा। चप्पे-चप्पे पर पीआरवी के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। कस्बे के साथ ही आसपास के बाजार में भी फोर्स नजर आयी।
विज्ञापन

जुमे के नमाज को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन काफी चौकस नजर आया। कस्बे में शुक्रवार को तीसरे दिन शांति का माहौल देखने को मिला। साप्ताहिक बंदी होने के चलते दुकानें बंद थी। इसके बाद भी सड़कों पर ज्यादा भीड़भाड़ नजर नहीं आ रही थी। जुमे की नमाज के बाद भी मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए युवा नहीं दिखे। बड़े-बजुर्ग व बच्चे ही सड़क पर नजर आ रहे थे। बिलरियागंज के जैगहाबाजार, गुलवा, नसीरपुर में भी पीआरवी व पुलिस फोर्स तैनात रही। एसडीएम सगड़ी, एसडीएम मेंहनगर व एसडीएम बूढ़नपुर के साथ ही एसपी ग्रामीण एनपी सिंह मौके पर जमे हुए थे। नमाज के वक्त तो पुलिस व प्रशासनिक अमला घूमता रहा। शांतिपूर्ण जुमे की नमाज संपन्न होने पर पुलिस व प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस लिया। वहीं पूर्व मंत्री वसीम अहमद भी बाजार खास मस्जिद में जुमे की नमाज अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed