{"_id":"878c54209a5f13688c6c3f38fb996927","slug":"hey-vfadaraen-hameed-as-bring-naujwan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ऐ वफादाराें हमीद जैसा नौजवां ले आओ’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ऐ वफादाराें हमीद जैसा नौजवां ले आओ’
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 10 May 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मुंडियार गांव में शनिवार की रात ‘एक शाम रियाज अहमद के नाम’ कुल हिंद मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें शायरों और कवियों ने अपने कलाम सुनाए। मुख्य अतिथि तौकीर अहमद उर्फ अच्छू ने शमा रौशन कर मुशायरे का आगाज किया। शुरूआत शायर अज्म शाकवी ने नात पाक पढ़ कर की। शायरा एरम गुलजार ने तरन्नुम में गजल पेश की। नसीम साज ने ‘जो कल तलक था वो अमनो-अमां लाओ, हमारे वक्त का वो हिन्दुस्तान लाओ, हमें जो कहते है गद्दार, ऐ वफादाराें हमीद जैसा नौजवां ले आओ’ से लोगों में देश प्रेेम का जज्बा पैदा कर दिया।
शायर अल्तमश अब्बास ने आशिक और माशूका पर आधारित गीत पर पेश किया। अनिल आवारा ने हास्य कविता सुनाकर लोगों को खूब गुदगुदाया। शायरा फलक सुल्तानपुरी, रुखसार बलरामपुरी ने गजल सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। शायर नसीम साज, कुंवर जावेद, अज्म शाकिरी, राशिद कमाल, शाहिस्ता सना, दिल खैराबादी, अहबाबुल हक, शाह खालिद, फैसल, रामिश, डंडा बनारसी, फलक सुल्तानपुरी ने भी कलाम पेश किया। अध्यक्षता राजिक मकबूल और संचालन नदीम फारूख ने की। मु. अख्तर, इरफान ने सभी का आभार जताया। वसी सिद्दीकी, सलाहुद्दीन, जफर नयाउजी, मु. राजिकआदि उपस्थित रहे।