फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hemp was selling by keeping it in groceries shop, arrested

परचून की दुकान पर रख कर बेच रहा था गांजा, गिरफ्तार

Wed, 23 Dec 2020 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Hemp was selling by keeping it in groceries shop, arrested
आजमगढ़। एक व्यक्ति अपनी परचून की दुकान पर गांजा बेचते हुए मंगलवार को पकड़ा गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 950 ग्राम गांजा बरामद करने के साथ ही गांजा बेचने वाले को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
विज्ञापन

बरदह थाना पुलिस मंगलवार को क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नरवे गांव निवासी दारा सिंह अपनी परचून की दुकान से ही गांजा की भी अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई और नरवे गांव पहुंच कर दारा सिंह की दुकान पर छापेमारी किया। पुलिस के पहुंचते ही दुकानदार दारा सिंह दुकान में रखे एक डिब्बे को लेकर घर के अंदर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जांच करने पर उसके पास से 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अवैध गांजा बरामद होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed