{"_id":"589a11d34f1c1b8652379a73","slug":"help-sought-for-arrest-by-the-foreign-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी के लिए मांगी विदेश मंत्रालय से मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी के लिए मांगी विदेश मंत्रालय से मदद
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
danish with police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई फरार हुए इनामी बदमाश माजिद के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस ने विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके आपराधिक रिकार्डों की रिपोर्ट नई दिल्ली स्थित संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दूतावास को भेजी गई है। पुलिस आरोपी के रिश्तेदारों के भी रिकार्ड खंगाल रही है।
बीस अक्तूबर 2013 को देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैरीडीह गांव निवासी तारिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में बैरीडीह गांव के तत्कालीन प्रधान गुड्डू और कटौली कला गांव निवासी माजिद पुत्र एकलाख का नाम सामने आया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो दोनों फरार हो गए। बाद में एसपी ने दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया।
इसी बीच कोतवाल देवगांव मुनीष चौहान को माजिद के 25 नवंबर को लखनऊ एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरने की जानकारी मिली। उसने जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुरकी गांव निवासी अपनी बहन साहिस्ता को मां और जीजा अयूब को पिता बनाकर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाया था।
विज्ञापन
यह पासपोर्ट जुलाई 2016 में बना था। एसपी आजमगढ़ आनंद कुलकर्णी ने एसपी जौनपुर को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। साथ ही दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जरिए संयुक्त अरब अमीरात दूतावास को पत्र भेज कर माजिद के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करते हुए मदद मांगी है। पुलिस विदेश में रहने वाले माजिद के रिश्तेदारों के भी पासपोर्ट सहित अन्य रिकार्ड खंगाल रही है।