फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Heavy vehicles stopped district border administration on alert passengers appealed remain calm

Mahakumbh Stampede: जिले के बाॅर्डर पर ही रोके गए भारी वाहन, प्रशासन मुस्तैद; यात्रियों से शांत रहने की अपील

Wed, 29 Jan 2025 02:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 02:24 PM IST
सार

आजमगढ़ के रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने या फिर आने के लिए कोई ट्रेन नहीं थी, लेकिन भीड़भाड़ अधिक थी। इसे देखते हुए स्टेशन फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तैनात किया गया था। पुलिस के जवान स्टेशन परिसर में चक्रमण करते हुए नजर आए। 

विज्ञापन
Heavy vehicles stopped district border administration on alert passengers appealed remain calm
आजमगढ़ में स्टेशन के बाहर गाड़ी पकड़ने जाते यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahakumbh Stampede : मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में लगे महाकुंभ मची भगदड़ में मौतों के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया। बुधवार की सुबह रानी की सराय चेकपोस्ट पर आजमगढ़ से प्रयागराज जाने वाली रोडवेज की बसों को रोक दिया गया।

विज्ञापन




इतना ही नहीं, रोडवेज से प्रयागराज जाने वाली बसें खड़ी रहीं। गोरखपुर जाने के लिए बसें न मिलने से यात्री हलकान रहे। घंटों उन्हें बस के इंतजार में रोडवेज पर ही बिताना पड़ा।
विज्ञापन


 मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के बाद महाकुंभ में भगदड़ मच गई थी। इसके बाद जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। जिले से प्रयागराज को जाने रोडवेज सहित अन्य वाहनों को रोक दिया गया। सभी गाड़ियों को वापस किया गया। वहीं, रानी की सराय शंकरपुर चेकपोस्ट पर प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रोका गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज परिसर में प्रयागराज जाने वाली दो से तीन बसें खड़ी मिलीं, वहीं कई यात्री ऐसे मिले जिन्हें प्रयागराज जाना था लेकिन बसें न मिलने के कारण वह घंटों से इंतजार कर रहे थे। सबसे ज्यादा परेशानी में प्रयागराज से जनपद के रास्ते गोरखपुर जाने वालों को हुई।

कोई भी बस नहीं होने के कारण उन्हें स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं स्टेशन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उन्हें इस बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे पा रहा था। जिसके कारण वह हलकान थे। अगर किसी बस के जाने की सूचना मिलती तो लोग अपना सामान उठा दौड़ लगा देते। 

बोले से बचते नजर आए अधिकारी
एक तरफ बस स्टेशन पर यात्री अपने गंतव्य को जाने के लिए परेशान थे। वहीं अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। उनका कहना था कि हमें कोई आदेश नहीं मिला है। कुछ जगहों पर बसों को रोका गया है तो हमने परिचालकों से यात्रों के टिकट का पैसा वापस करा दिया है।  

जनपद के सभी बार्डरों पर प्रयागराज जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। चंदवक, बरदह, शाहगंज, गौरा बादशाहपुर से बसों को आगे जाने के लिए दूसरे मार्गों से भेजा जा रहा है। 
हेमराज मीना, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed