फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Heavy rain may occur from 27 to 29

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, 27 से 29 तक हो सकती है भारी बारिश

Wed, 26 May 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain may occur from 27 to 29
आजमगढ़। यास तूफान को लेकर जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें 27 से 29 मई तक तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व की ओर से समस्त राजस्व कर्मियों को अपने कार्यक्षेत्र में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही वाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन की सूचना अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जारी की गई चेतावनी में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कहा है कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार और भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा दैनिक पूर्वानुमान बुलेटिन में 25 मई के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि 25 और 26 मई को एक दो स्थानों पर गर्जन के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। जबकि 27 मई से 29 मई के बीच उक्त के साथ साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। प्राप्त चेतावनी के आधार पर चक्रवात के कारण तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसे देखते हुए आवश्यक है कि समस्त कार्यालयाध्यक्ष व अधिकारीगण जनपद में घटित होने वाली संभावित घटना को न्यून करने के लिए आवश्यक मानव व भौतिक संसाधनों सहित एलर्ट मोड में रहें। जिससे कि समयावधि के तहत प्रति उत्तर कार्य किया जा सके। इसके लिए जनसामान्य को भी सचेत किया जाए। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार के साथ राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को कार्यक्षेत्र में क्रियाशील रहने के लिए निर्देशित करें। प्रतिदिन सुबह सात बजे किसी भी प्रकार की घटना होने पर उसकी सूचना वाट्सएप ‘‘फ्लड ग्रुप आजमगढ़’’ में भेजने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि अगर सूचना शून्य है तो शून्य ही भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed