फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Heat and humidity made people sweat

Azamgarh News: गर्मी और उमस ने छुड़ाए लोगों के पसीने

Mon, 26 Jun 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Heat and humidity made people sweat
गर्मी का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है। बढ़ते तापमान ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप और छांव का खेल जारी रहा। गर्मी और उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। पसीना पोछते ही लोगों का पूरा दिन बीता। मौसम विभाग द्वारा 25 जून से ही मानसून की बारिश होने की संभावना जताई गई थी। जनपद के इक्का दुक्का क्षेत्रों में खूब बारिश हुई तो कुछ क्षेत्रों में बूंदाबादी होकर रह गई। इस बारिश और बूंदाबादी के कारण मौसम एक दिन के लिए सुहाना हो गया। लेकिन इसके बाद बढ़ी गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सोमवार को सुबह से ही कभी धूप तो कभी बदली छा रही थी। दोपहर तक आसमान से बादल गायब हो गए और उसकी जगह भीषण धूप ने ले लिया। तीखी धूप के साथ चल रही पुरवा हवाओं के कारण उमस काफी बढ़ गई। सोमवार को जनपद का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान ज्यादा नहीं था लेकिन गर्मी और उमस इतनी थी कि पंखे की हवा भी शरीर को ठंडक नहीं दे पा रही थी। जिसका परिणाम रहा कि पूरे दिन लोगों का पसीना पोछते ही बीता। आमजनमानस के साथ पशु पक्षी भी गर्मी से बेहाल नजर आए। कूलर की हवा भी शरीर को ठंड देने में नाकाम रही। जिसका परिणाम रहा इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर एसी की खरीदारी को लोग पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed