फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hearing on objections of the master plan will start in Nehru Hall from tomorrow

कल से नेहरू हाल में शुरू होगी महायोजना के आपत्तियों पर सुनवाई

Sat, 26 Sep 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hearing on objections of the master plan will start in Nehru Hall from tomorrow
आजमगढ़। जनपद की नई महायोजना 2031 को लागू करने के लिए पूर्व प्रकाशित ड्राफ्ट पर आई 1040 आपत्तियों के निस्तारण की प्रकिया शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होकर नौ अक्टूबर तक चलेगी। प्रतिदिन नेहरू हाल में 100 लोग कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रख सकेंगे।
विज्ञापन

जनपद की पुरानी महायोजना का कार्यकाल 2011 में ही पूरा हो चुका है। लेकिन अब तक जनपद की नई महायोजना 2031 लागू नहीं हो सकी। क्योंकि जो महायोजना शासन के पास तैयार कर भेजी गई शासन ने उसे खारिज कर दिया। किसी तरह से एक महायोजना का प्रस्ताव शासन में मंजूर हुआ और शासन के निर्देश पर ड्राफ्ट का प्रकाशन किया गया। इस ड्राफ्ट पर कुल 1040 आपत्तियां और सुझाव आए। इसके निस्तारण के लिए 28 सितंबर से नौ अक्टूबर तक नेहरू हाल सभागार में सुबह 11 बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक सुनवाई होगी। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी प्रतिदिन 100 लोगों का पक्ष सुनेगी। एडीए सचिव द्वारा उन व्यक्तियों और संस्थाओं से अपील की गई है कि जिन्होंने आपत्ति और सुझाव दिए हैं वह नियत तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने प्रतिदिन की सुनवाई के लिए एडीए की वेबसाइट, फेसबुक पेज, मंडलायुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट और नगरपालिका परिषद के नोटिस बोर्ड पर सूची चस्पा कर दी गई है। जिसे कोई भी देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed