{"_id":"5dd825a68ebc3e54ba58261e","slug":"health-azamgarh-azamgarh-news-vns4956564145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीयू में गार्ड कर रहा इलाज, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीयू में गार्ड कर रहा इलाज, वीडियो वायरल
विज्ञापन
आजमगढ़/जहानागंज। एक अस्पताल के आईसीयू में मरीज का इलाज करते गार्ड का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल के मुखिया ने आनन-फानन में जांच टीम गठित कर दी है तो वहीं एसडीएम ने भी जांच कर कार्रवाई की बात कही है। मामला राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर का है। राजकीय मेडिकल कालेज व सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल जहानागंज स्थापना के बाद से ही संसाधन की कमी व दुर्व्यवस्था की मार झेल रहा है। मौजूदा समय में हाल ये है कि यहां मरीज का इलाज गार्ड कर रहा है। बुधवार को अस्पताल के आईसीयू सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज का वर्दीधारी गार्ड इलाज कर रहा है। किसी तीमारदार ने इसका वीडियो बना लिया। गार्ड से जब बाबत पूछा गया तो उसने यह स्वीकार भी किया कि वह यह सब काम कर सकता है। इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि आप भी कर सकते हो। इसका वीडियो वायरल कर दिया गया है। वीडियो वायरल होते ही मेडिकल कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। 26 तक टीम से जांच आख्या मांगी गई है। जांच आख्या आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। - डॉ. आरपी शर्मा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कालेज।
गार्ड का काम अस्पताल के बाहर का होता है। वार्ड में वह जा ही नहीं सकता है। वायरल वीडियो में वह मरीज को विगो क्लिप लगाता दिख रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - प्रशांत नायक, एसडीएम सदर।