फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Headmaster of primary school Amudi could not give details of expenses, received notice

Azamgarh News: खर्च का ब्योरा नहीं दे पाईं प्राथमिक विद्यालय अमूड़ी की हेडमास्टर, मिला नोटिस

Sat, 26 Jul 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Headmaster of primary school Amudi could not give details of expenses, received notice
आजमगढ़। जनपद की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शनिवार शनिवार की सुबह 9:30 बजे प्राथमिक विद्यालय अमूड़ी शिक्षा क्षेत्र सठियांव पर पहुंचे, जहां की हालत देख वो बिफर पड़े। एक शिक्षक पूरे वर्ष से एक ही कक्षा में पढ़ा रहा था। हेडमास्टर कंपोजिट धनराशि के खर्च का विवरण भी नहीं दे पाई।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक के औचक निरीक्षण में स्कूल का भौतिक परिवेश बदहाल नजर आया। स्कूल के बाहरी दीवाल पर जहां रंगाई- पुताई न होने से आंसू बहा रही थी तो वही विद्यालय के आंतरिक भाग अत्यंत जर्जर हालत में था। एक तरफ कक्षों में गंदगी का अंबार था और दूसरी तरफ कैंपस में घासें लहलहा रहीं थी। फर्श टूटे फूटे थे। विद्यालय में कुल छह शिक्षक कार्यरत है। विद्यालय में महानिदेशक कार्यालय लखनऊ के टाइम एंड मोशन आदेश की धज्जियां उड़ाते हुईं प्रधानाध्यापिका फौजिया खातून मनमाने ढंग से एक कक्षा में पूरे वर्ष एक शिक्षक को शिक्षण कार्य में लगाई हुई हैं, जबकि विद्यालयी समय सारणी के अनुसार एक शिक्षक को सभी कक्षाओं में पढ़ाना है। जिससे विषय विशेषज्ञ से बच्चे विषय पढ़ सकें। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कड़ी आपत्ति जताई। कुल 70 नामांकन के सापेक्ष 46 बच्चे उपस्थित पाए गए। कंपोजिट खर्च का पूरा विवरण उपलब्ध नहीं कराया जा सका। शौचालय में ताला बंद पाया गया। अव्यस्था और मनमानेपन पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed