फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Head out to the kidnapping of Tehsil

तहसील के लिए निकले प्रधान का अपहरण

Thu, 05 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 05 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Head out to the kidnapping of Tehsil
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर नेवादा गांव के प्रधान सुभग्गा मौर्या का मंगलवार की दोपहर अपहरण हो गया। वह रेतवां चंद्रभानपुर छावनी स्थित अपनी दुकान से लालगंज तहसील में लेखपाल से मिलने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


दोपहर से ही उनका मोबाइल स्वीच आफ हो गया। शाम को उनके ही मोबाइल से छोटे भाई के नंबर पर धमकी भरा मैसेज आने पर घरवालों को जानकारी हुई। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


लालगंज तहसील मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दक्षिण नरायनपुर नेवादा गांव स्थित है। सुभग्गा मौर्या गांव के प्रधान हैं।

उनके घर से करीब डेढ़ किलोमीटर उत्तर आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित रेतवां चंद्रभानपुर छावनी पर उनकी खाद, बीज की दुकान है।

मंगलवार की सुबह सुभग्गा अपने छोटे बेटे को दुकान पर बैठाकर तहसील के लिए चल दिया। बेटे से बताया कि तहसील में लेखपाल ओमप्रकाश श्रीवास्तव से मिलना है।

 इसके बाद, ग्राम प्रधान का कोई पता नहीं चला। छह फरवरी को मुख्यमंत्री के आगमन की वजह से जलनिगम विभाग के लोग इंडिया मार्का हैंडपंप दो का सर्वे करने के लिए सुभग्गा के दरवाजे पर पहुंचे तो घर के लोग प्रधान को फोन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल स्वीच आफ होने की वजह से बात नहीं हुई। काफी प्रयास के बाद भी बात न होने पर घर के लोग चितिंत थे कि शाम करीब छह बजे सुभग्गा के नंबर से उसके छोटे भाई राजेश मौर्या के नंबर पर मैसेज आया।

 इसमें लिखा था कि आपका भाई हमारे पास है। मैसेज आने के बाद प्रधान की मोबाइल बंद हो गई। घटना से हलाकान परिवार के लोग रात को ही भागकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।


कोतवाल देवगांव ओपी सिंह ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्र्ट दर्जकर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। अभी तक हुई जांच से यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी कौन हैं, इसके पीछे उनका मकसद क्या है। प्रधान के घरवालों ने भी कोई सुराग नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed