फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   He shot himself to trap his girlfriend's family

Azamgarh News: प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए खुद को मारी थी गोली

Fri, 10 Oct 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
He shot himself to trap his girlfriend's family
22 : प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारने वाला आरोपी और उसके साथी।
आजमगढ़। प्रेम-प्रसंग में युवती के परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए युवक ने खुद को गोली मार ली और अज्ञात हमलावरों की कहानी गढ़ दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए घायल युवक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पिस्टल, एक कारतूस बरामद किया गया। आठ अक्तूबर को देवगांव कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी मो. कैफ ने अपने चचेरे भाई मो. शफीक शेख पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों पर गोली चलाने की तहरीर दी थी। गंभीर रूप से घायल शफीक को वाराणसी रेफर किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से संदिग्ध कैश मेमो और फायर के निशान मिले, जिसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो सच सामने आया।

आरोपी संदीप यादव ने बताया कि शफीक का एक लड़की से प्रेम संबंध था, जिसके परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वह लड़की का मोबाइल ले लिया। जिसके कारण उसकी लड़की से बातचीत बंद हो गई। इससे परेशान होकर तीनों ने योजना बनाई कि शफीक खुद को गोली मारकर लड़की के परिजनों पर झूठा आरोप लगाएगा। योजना के अनुसार, कैश मेमो के गत्ते को कंधे पर रखकर शफीक ने खुद पर गोली चलाई ताकि ऐसा लगे कि हमला दूर से किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed