फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   He is changing the legacy of Suheldev, Rajbhar is dividing the society by doing different programs: Anil Rajbhar

वो बदल रहे सुहेलदेव की विरासत, अलग-अलग कार्यक्रम कर राजभर समाज को बांट रहे : अनिल राजभर

Mon, 23 Feb 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
He is changing the legacy of Suheldev, Rajbhar is dividing the society by doing different programs: Anil Rajbhar
आजमगढ़ में रविवार को माहुल मार्ग के टिकोरिया गाँव में महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर जनसभा को संब - फोटो : 1
आजमगढ़। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को 11वीं शताब्दी के महाराजा सुहेलदेव की जयंती एनडीए के सहयोगी ओपी राजभर के गढ़ में मनाई। भाषण के दौरान मंत्री उन पर हमलावर भी दिखे। उन्होंने आजमगढ़ के टिकुरिया मैदान में पूर्वांचल के 15 से ज्यादा जिलों से राजभर समाज के लोगों को जुटाया और ओपी राजभर पर सुहेलदेव की विरासत को स्थानांतरित करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि आपके हाथ में ये वही भगवा झंडा है जिसे सुहेलदेव ने अपने रथ में लगवाया था। इसे अपने घर और झोपड़ी में लगवाएं। निषाद, चौहान विश्वकर्मा, प्रजापति हर गरीबों से कह रहा कि ये भगवा गरीबों का झंडा है। किस्मत बदल देगा।टिकुरिया से 30 किमी दूरी पर अतरौलिया के जनता इंटर कॉलेज में सामाजिक समरसता रैली कर रहे ओपी राजभर का नाम लिए बगैर अनिल राजभर ने कहा, दो महीने पहले हमने इस कार्यक्रम की घोषणा कर दी थी। उनसे कहा गया था कि साथ ही कर लें, लेकिन नहीं आए। इसी दिन अलग कार्यक्रम करना था। ये कौन सी मानसिकता है। समाज को बांटने की कोशिश करनी थी। आपने बाद में कार्यक्रम घोषित कर हमारे नौजवानों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया। उत्तर प्रदेश के युवाओं ने यहां आकर संदेश दिया कि समाज को बांटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी। इस कार्यक्रम के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हर मंच से वे भाषण देत हवें कि इहां चाप देली त उहां चाप देली, अब अइसन चपायल हंउअन कि सांसे भूल गयलन। इस पर सभा में बैठे लोगों ने हर-हर महादेव का जयघोष किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल को जीतेंगे, कमल खिलेगा-अनिल राजभर ने कहा कि राजनीतिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के लिए आने वाले 2027 के चुनाव में आजमगढ़ की धरती पर भी कमल खिलेगा। पूर्वांचल को भी जीतेंगे और यूपी को जीतकर फिर बीजेपी सरकार बनाएंगे। वह राजनीति में इसलिए आए कि शिवाजी, महाराणा प्रताप और झांसी की रानी जैसे महापुरुषों की तरह से महाराजा सुहेलदेव को भी सम्मान दिला सकें। सपना है हर गरीब के घर में नेता पैदा हों। अपनी झोपड़ी से निकलने वाला नेता अपनी मां-बहनों और अधिकार की रक्षा करता है। आगे भी इस कार्यक्रम को करते रहेंगे। आगे पृथ्वीराज चौहान की भी जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन



भीड़ देखकर भ्रम टूटा-अनिल राजभर ने कहा कि ये भीड़ देखकर जिन लोगों को भ्रम था वो टूट गया। हिंदू हृदय सम्राट मां भारती के सपूत सुहेलदेव को सच्ची श्रद्धांजलि। पृथ्वीराज चौहान, लक्ष्मीबाई, दक्षराज प्रजापति, इन सभी महापुरुषों को नमन कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछवा वालन के तनी पजरे आवे दा। हमार मनवे न लगी इनसे दूर होके : राजा सुहेलदेव के नाम पर 2021 में योगी सरकार ने विश्वविद्यालय बनाया। कुलपति ने चिट्ठी लिखी कि विश्वविद्यालय में सुहेलदेव की विशाल प्रतिमा लगे। ये काम भी हो रहा। इससे पहले मंच पर भाषण शुरू करते ही कैबिनेट मंत्री ने भोजपुरी अंदाज में संवाद किया और कहा कि पुलिस से अनुरोध हौ कि पिछवा वालन के तनी पजरे आवे दा। हमार मनवे न लगी इनसे दूर होके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed