फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Havan and prayers performed in homes on Navami; crowds throng the pandals

Azamgarh News: नवमी पर घरों में हवन-पूजन, पंडालों में उमड़ी भीड़

Tue, 20 Oct 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Havan and prayers performed in homes on Navami; crowds throng the pandals
शहर में की गई सजावट। संवाद - फोटो : Archive
शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को घरों में हवन-पूजन के साथ दुर्गा सप्तशती के पाठ का समापन हुआ। सुबह से ही हवन कराने के लिए पुरोहितों की व्यस्तता रही।
विज्ञापन

शाम होते ही शहर के पूजा पंडालों और देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई, जबकि मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी की। नौ दिन तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को अब दशमी पर पारण का इंतजार है।
विज्ञापन

नवमी पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में हवन के बाद दुर्गा सप्तशती के पाठ का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही कई घरों में व्रती पुरोहितों का इंतजार करते रहे। एक घर में हवन संपन्न कराते समय ही दूसरे घर से फोन आने लगता था। नवरात्र के अंतिम दिन अधिक व्यस्तता के चलते पुरोहितों को कई स्थानों पर समय से पहुंचने की जल्दबाजी रही।
शाम को परिवार के साथ लोग शहर के पूजा पंडालों में पहुंचे। दक्षिणमुखी देवी मंदिर, रैदोपुर दुर्गा मंदिर, पांडेय बाजार काली मंदिर, बाजबहादुर दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, बेलइसा मां काली मंदिर और बड़ादेव दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।
मां के दर्शन कर लोगों ने आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। पंडालों के आसपास लगे मेले में बच्चों ने खिलौनों सहित अन्य सामान की खरीदारी की। भीड़ बढ़ने से शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम लगा रहा और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
अंबारी : महानवमी पर श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन के बाद नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और आशीर्वाद लिया। अंबारी स्थित निर्मल आश्रम में दुर्वासा देवज्ञ मंडल के मुन्ना बाबा ने कन्याओं के पैर पखारकर विधिवत पूजन किया और उन्हें मिष्ठान्न व भोजन कराया।

000
मां शीतला के दरबार में उमड़े हजारों श्रद्धालु
निजामाबाद क्षेत्र के भैरोपुर कला ग्रामसभा स्थित मां शीतला मंदिर में भी नवरात्र के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। सुबह से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला देर तक चलता रहा। भक्तों ने माता के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं की आवाजाही से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच दर्शन-पूजन सुचारु रूप से चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed