फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hard to rain

झमाझम बारिश ने मुश्किल की लोगों की राह

Mon, 03 Jul 2017 11:51 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Mon, 03 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hard to rain
डीएवी गांधी तिराहे के बाद नदी में तब्दील हुई सड़क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। सोमवार की सुबह शुरू हुई बारिश ने शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत पहुंचाई। वहीं शहर के निचले इलाके में जगह-जगह जलभराव के कारण लोग परेशान रहे। उधर, सुबह आफिस जाने के लिए निकले लोग जगह-जगह फंसे रहे। लगभग साढ़े ग्यारह बजे बारिश के बंद होने पर लोग आफिस पहुंचे।  कई जगहों पर काफी पानी जमा हो गया।  
विज्ञापन



 पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार अब खत्म हो गया है। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो दिला दिया लेकिन नगरपालिका प्रशासन की पोल को खोल दिया। बारिश के कारण शहर के रैदोपुर, अन्नतपुरा, गुरुटोला, कालीचौरा, सीताराम, ब्रह्मस्थान आदि इलाकों में जल भराव हो जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह से ही आसमान पर बादल मंडरा रहे थे। लगभग दस बजे जब लोग आफिस के लिए निकले उसी दौरान बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जिसको जहां जगह मिली वहीं बारिश से बचने के लिए रुक गया। काफी इंतजार के बाद लगभग साढ़े ग्यारह बजे से बारिश कम होने पर लोग अपने-अपने कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं दूसरी तरफ नालियों की साफ-सफाई न होने से सिविल लाइन में डाकघर जाने वाले मार्ग पर नाला पानी से लबालब भर गया और सारा गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां नाले की सफाई कभी कभार होती है। सहीं ढंग से नाले की सफाई न किए जाने से बारिश के दौरान गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। लेकिन इस बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed