फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Har- Har Mahadev field was coined by Jaykare

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजा क्षेत्र

Tue, 18 Aug 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 18 Aug 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Har- Har Mahadev field was coined by Jaykare
आजमगढ़। सावन मास के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ के पूजन-अर्चन के लिए शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। भक्तजन आते शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने और जयकारा लगाते आगे बढ़ जाते। यह नजारा जिले के सभी छोटे बड़े मंदिरों में दिखाई पड़ा। भंवरनाथ स्थित शिवमंदिर में पूरे दिन पूजा पाठ का दौर चला। शिवमंदिरों में जलाभिषेक के दौरान घंटा-घड़ियाल की आवाज के साथ ही भक्तों द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव के जयकारे से क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन

  सावन मास के तीसरे सोमवार को महिलाओं ने व्रत रखा और भोर में ही शिवालयों में पूजन-अर्चन के लिए निकल पड़ी थी। नगर स्थित भंवरनाथ मंदिर पर देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। नगर के एलवल त्रिमुहानी, मातबरगंज शंकर तिराहा, बौरहवा बाबा, नरौली, पंचदेव मंदिर, पुरानी कोतवाली, कटरा आदि स्थानों पर शिवमंदिरों में सुबह से ही शिव जी के दर्शन को तांता लगा रहा है।
विज्ञापन

अंबारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालय प्राचीन प्रकट शिवलिंग झारखंड महादेव मकसूदिया में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानागंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अनेई ग्राम सभा अंतर्गत पातालपुरी धाम स्थित शिवलिंग श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। वैसे तो यहां पूरे वर्ष भक्तों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन सावन के महीने में भारी भीड़ उमड़ती है। सावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्तों ने बेल पत्र, कमल का फूल आदि चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की  कामना की।

फूलपुर संवाददाता के अनुसार रोडवेज पर जय मां बर्फानी सेवा समिति द्वारा कांवरियों के स्वागत के लिए बनाए गए भव्य पंडाल में शाम से लेकर देर रात तक कांवरियों के आने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा नगर गूंज उठा।  पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम से जल लेकर छित्तेपुर, सिकरौर, सरायमीर, नोनारी, जमालपुर आदि स्थानों से आए कांवरियों ने शंकर तिराहा और मुंडेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। शंकर तिराहा पर नवयुवक क्रांति दल द्वारा विशेष संगीतमयी आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर मनोज मोदनवाल, अभय जायसवाल, नितिन बरनवाल, संतोष, सुनिल प्रजापति, रमेश मौर्य, सुरेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed