फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   hanging

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी, मौत

Sun, 23 Aug 2020 08:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
hanging
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उदपुर गांव निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। उदपुर गांव निवासी 38 वर्षीय अब्दुल्लाह पुत्र याकूब मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह मूकबधिर भी था। उसका विवाह संजरपुर के पास दाउदपुर गांव में हुई थी। पत्नी से अक्सर ही उसका किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बीते तीन-चार दिनों से पत्नी से उसकी अनबन चल रही थी। शनिवार की रात वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रात में उसने बिजली के तार का फंदा बना कर पंखे से लटक गया। सुबह होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फंदे से शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed