फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hanging and loose power lines in the city will be fixed before Dussehra.

Azamgarh News: दशहरा से पहले दुरुस्त होंगे शहर में लटके और ढीले बिजली तार

Mon, 14 Sep 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hanging and loose power lines in the city will be fixed before Dussehra.
दशहरा पर्व को लेकर शहर में बिजली निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दुर्गा पूजा पंडालों की स्थापना और प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए शहर में लटके और ढीले बिजली तारों को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

अगले महीने 20 अक्तूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इससे पहले शहर के विभिन्न इलाकों में दुर्गा पूजा के लिए पंडालों का निर्माण शुरू हो जाएगा। एसडीओ शहर संदीप चंद्रा ने बताया कि शहर के सिधारी, हरबंशपुर, सिविल लाइन, मुकेरीगंज, बदरका, दलालघाट, मातबरगंज आदि स्थानों पर हर वर्ष भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाए जाते हैं।
विज्ञापन

पूजा समितियों की ओर से पंडालों के आसपास बांस-बल्ली लगाकर सजावट भी की जाती है। कई स्थानों पर सड़क किनारे पंडाल और स्वागत द्वार भी बनाए जाते हैं। ऐसे में बिजली के तारों की ऊंचाई कम होने या तारों के ढीले रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दशहरा खत्म होने के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए वाहनों और भीड़ के गुजरने के दौरान भी बिजली के तारों से परेशानी होती है। चिह्नित स्थानों पर तारों को व्यवस्थित करने, उनकी ऊंचाई ठीक करने और जरूरत के अनुसार पोल को दुरुस्त करने का काम जल्द शुरू होगा। अवर अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखने और पूजा समितियों के साथ समन्वय कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।

00 वर्जन
दशहरा से पहले शहर में लटके और ढीले बिजली तारों को दुरुस्त करा दिया जाएगा। अवर अभियंताओं के माध्यम से ऐसे स्थानों को चिह्नित कराया गया है। -संदीप चंद्रा, एसडीओ शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed